उत्तराखण्ड

कैंट बोर्ड ने छावनी परिषद चुनाव की तिथि की जारी

देहरादून:-  देहरादून कैंट बोर्ड ने भी छावनी परिषद चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके तहत 29 मार्च को नामांकन और 30 अप्रैल को मतदान होगा। छावनी परिषद देहरादून के अंतर्गत आने वाले आठ वार्डों में रहने वाले मतदाता आगामी 10 मार्च तक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

17 मार्च तक नए मतदाताओं के नाम शामिल करने पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद कैंट बोर्ड कार्यालय में आपत्तियों पर सुनवाई कर अंतिम सूची जारी की जाएगी। फिर नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों पर सुनवाई और चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इस बार कैंट बोर्ड के चुनाव ईवीएम से होंगे। विशेष परिस्थितियों में चुनाव आयोग से ईवीएम उपलब्ध नहीं होने पर बैलेट पेपर का विकल्प भी रखा गया है।

लंढौर कैंट में नामांकन प्रक्रिया 21 मार्च को होगी। 23 मार्च तक नाम वापसी होगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों पर सुनवाई व चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 30 अप्रैल को मतदान होगा।

यह है कार्यक्रम

मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तारीख- 10 मार्च
नए मतदाताओं को लेकर आपत्तियां – 17 मार्च तक
कैंट बोर्ड अध्यक्ष या नामित व्यक्ति की ओर से आपत्तियों पर सुनवाई- 20-21 मार्च
नामित व्यक्ति के आदेश पर अपील -23 मार्च
अध्यक्ष की ओर से अपील पर सुनवाई-24 मार्च
अंतिम मतदाता सूची जारी-25 मार्च
नामांकन की तिथि- 29 मार्च
मतदान की तिथि- 30 अप्रैल
वार्ड नंबर-मतदान केंद्र का नाम
वार्ड-01, श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर काॅलेज प्रेमनगर
वार्ड-02, कैंट जूनियर हाईस्कूल स्पेशल विंग प्रेमनगर
वार्ड-03, बैडमिंटन कोर्ट ठाकुरपुर रोड प्रेमनगर
वार्ड-04, केंद्रीय विद्यालय प्राइमरी विंग एफआरआई
वार्ड-05, ब्लूमिंग बड्स स्कूल गढ़ी कैंट
वार्ड-06, शहीद मेख बहादुर गुरुंग कैंट गर्ल्स इंटर काॅलेज गढ़ी कैंट
वार्ड-07, सेंट जाॅर्ज एकेडमी बलबीर भवन गढ़ी कैंट
वार्ड-08, गंगोत्री गेस्ट हाउस, समीप कैंट बोर्ड अस्पताल

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago