उत्तराखण्ड

देर रात ऋषिकेश के पास कार हुई हादसे का शिकार, तीन घायल

बीती देर रात को ऋषिकेश गूलर के पास एक कार घटना का शिकार  हो गई, सूत्रों के अनुसार हादसे में तीन लोग घायल हो गए, घायलों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

बीती देर रात SDRF को पुलिस चौकी व्यासी द्वारा सूचित किया गया कि गूलर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त  हुई है, जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही HC सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम  मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन UK07 DS 8486 पौड़ी से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, व्यासी और शिवपुरी के बीच में गूलर पुल के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलट कर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में पेड़ पर फंस गया।

वाहन में 3 लोग सवार थे, जो घायल थे, SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात के अंधेरे में व विषम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रस्सी के माध्यम से घायलों तक पहुंच बनाई, जिसके बाद धीरे-धीरे तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। वहीं घायलों के नाम चालक अनिल कुमार, निवासी पौड़ी, विक्रम सिंह, निवासी पौड़ी और किशन लाल निवासी पौड़ी बताया जा रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago