पहाड़ों में दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, एक के बाद एक दुर्घटना आए दिन सुनने को आती है, वहीं आज सुबह धरासू-यमुनोत्री हाईवे यमुनोत्री धाम से पहले डबरकोट में एक मैक्स खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 10 लोग गंभीर रुप से घायल हैं, घायल लोगों को तुरन्त 108 एंबुलेंस के जरिए बड़कोट अस्पताल में भिजवाया गया है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस समय से घटना स्थल पर पहुंच गए, ग्रामीणों के मदद से पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मैक्स में चालक समेत 13 कुल यात्री सवार थे। ये सभी यात्री कुरुक्षेत्र, हरियाणा के बताए जा रहे हैं वहीं ये लोग यमुनोत्री धाम जा रहे थे। थानाध्यक्ष बडकोट से प्राप्त सूचनानुसार वाहन में 9 व्यक्ति 4 बच्चे थे। जिसमें से दो पुरुष तथा एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई, वहीं घायलों को उपचार के लिए 108 सेवा के माध्यम से सीएससी बड़कोट भेजा गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…