मसूरी में देर रात सड़क हादसा हो गया। मुजफ्फरनगर से आए युवकों की कार हाथीपांव के पास खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, आकाश ,अमन, शशांक व करण मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने आए थे। हाथीपांव रोड पर रात में अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मोबाइल व फायर सर्विस तुरंत मौके पर गई।
टीम ने चारों को युवकों को खाई से निकाला। उन्हें हल्की चोट आई थी। वहीं, पांचवां ड्राइवर साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से दून अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लेकिन प्राथामिक जांच में सामने आया कि मौसम खराब होने के कारण उनकी कार खाई में गिरी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…