अयोध्या में रामलला के दर्शन कर वापस प्रयागराज लौट रहे तेलंगाना के 10 श्रद्धालु सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। श्रद्धालुओं का वाहन एक कार से आमने-सामने टकराने के बाद पलट गया। श्रद्धालुओं के वाहन में 12 श्रद्धालु सवार थे। इसमें 10 श्रद्धालु घायल हुए। पांच को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि पांच श्रद्धालुओं का ओपीडी में ही इलाज कराया गया।
हादसा थाना पूराकलंदर के रोडवेज वर्कशॉप के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ। बताया गया कि सभी श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ का दर्शन कर प्रयागराज में महाकुंभ स्नान किया। इसके बाद में अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन किया।
दर्शन पूजन के बाद सभी 12 श्रद्धालु वापस प्रयागराज लौट रहे थे तभी प्रयागराज हाईवे पर थाना पूराकलंदर के रोडवेज वर्कशॉप के पास सामने से आ रही कार से श्रद्धालुओं का वाहन टकरा गया। इसके बाद दोनों वाहन पलट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका उपचार किया गया। कार सवार दो अन्य लोग भी सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…