कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर बगोली में शिव मंदिर के पास से गुजर रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार के ऊपर चट्टान गिरने से यहां दो लोगों के दबे होने की खबर मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुटी है। रविवार को एक ओर जहां चमोली के कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर दो लोग हादसे का शिकार हो गए, वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक बच्चे की जान चली गई। कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर कार के ऊपर चट्टान गिरने से दो लोगों के दबने की सूचना है।
रेस्क्यू के लिए पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार थराली की ओर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। वहीं गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के समीप कंडी से 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मौत का कारण कंडी संचालक की लापरवाही बताया जा रहा है। घटना के बाद से कंडी संचालक नेपाली मजदूर फरार है। मृतक बच्चे के माता-पिता ने सोनप्रयाग कोतवाली में आरोपी नेपाली मजदूर के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…