आज कल देखा जा रहा है कि जगह-जगह में फर्जी पत्रकारिता के नाम पर कुछ नाकारात्मक तत्व अवैध वसूली और धमकी देने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उक्त सम्बन्ध में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा मातहत को स्पष्ट रुप से निर्देशित किय गया है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ बिना कोई नरमी दिखाए सख्त कार्यवाही की जाए। निर्देशों के क्रम में ऐसी सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दिनांक 15.02.2024 को थाना सिडकुल पर शिकायतकर्ता जोगिंदर सिंह द्वारा पत्रकारिता की आड़ में अपनी पहुंच का धौंस दिखाकर 02 व्यक्तियों द्वारा अवैध रुप से पैसे की मांग करने के संबंध में दी गई शिकायत के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। ट्रैक्टर व जेसीबी का मालिक शिकायतकर्ता सिडकुल कंपनियों में काम का ठेका लेता रहता है। इसी वजह से तथाकथित फर्जी पत्रकारों द्वारा उससे अनावश्यक रूप से पैसे की मांग कर परेशान किया जा रहा था।
दोनो कथित आरोपी अधिमान्य पत्रकार एकता कल्याण संघ पहचान पत्र संख्या APEKS /012/202 जिसमें नवनीत शर्मा अंकित था दिखाकर पैसे की मांग करने लगे। ये भी सामने आया कि दोनों आरोपी (नवनीत शर्मा व विनीत कौशिक) अपनी धमक दिखाकर पहले भी शिकायतकर्ता से पैसे ले चुके हैं। आरोपियों द्वारा 20000/- रुपये की मांग करने पर शिकायतकर्ता द्वारा उन्हे 10000/- रुपए दिए गए तो दोनों आरोपी बाकी राशि भी मांगने लगे। मुकदमें के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दोनों तथाकथित पत्रकारों को दबोचकर उनके कब्जे से ₹10000/- रुपए भी बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपी-
1- नवनीत शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा निवासी मंगल विहार कॉलोनी धीरवाली ज्वालापुर
2- विनीत कौशिक पुत्र जालेदर कौशिक निवासी महादेवपुरम सिडकुल
बरामदगी का विवरण-
₹10000/- नगदी
पुलिस टीम-
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…