उत्तर प्रदेश

संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ बिजली चोरी का मामला, 1.91 करोड़ का जुर्माना

उत्तर प्रदेश:-  संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिला प्रशासन ने बीते 24 घंटों में उनके खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई की हैं। गुरुवार को बिजली चोरी का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को उनके घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला। सांसद पर बिजली चोरी का केस दर्ज करते हुए 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सांसद और पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे दो मीटरों की एमआरआई जांच में गड़बड़ी पाई गई।

नों मीटरों से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की गई थी। मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद जांच में गड़बड़ी का खुलासा हुआ।शुक्रवार को नगर निगम ने सपा सांसद के घर के बाहर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाली पर बनी सीढ़ियां और स्लैब तोड़ दिए। प्रशासन ने बताया कि यह निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया था। कार्रवाई के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और ड्रोन से निगरानी की गई। सांसद के पिता पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि जियाउर्रहमान बर्क प्रशासन के निशाने पर हैं। बिजली चोरी के मामले में भारी जुर्माना और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने से उनके लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों का पालन करते हुए की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago