उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल को आयकर विभाग के समन का मामला, कांग्रेसियों ने संयुक्त सीईओ को सौंपा ज्ञापन

देहरादून: आयकर विभाग की ओर से गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल को नोटिस भेजने के मामले को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल को ज्ञापन सौंपा, साथ ही प्रत्याशी गणेश गोदियाल को आयकर विभाग महाराष्ट्र की ओर से समन दिए जाने और उत्पीड़न करने की शिकायत की।  दरअसल, आयकर विभाग के महाराष्ट्र स्थित कार्यालय की ओर से गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेसी प्रत्याशी गणेश गोदियाल को समन भेजा गया है, इसके विरोध में आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, प्रदेश संयोजक विशाल मौर्य शामिल रहे।

मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि गणेश गोदियाल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गढ़वाल संसदीय सीट से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन केंद्र की बीजेपी सरकार के दबाव में आकर महाराष्ट्र आयकर विभाग ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान उनको व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का समन भेजा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर नॉमिनेशन की तारीख आ चुकी है और ऐसे वक्त में प्रत्याशी को इनकम टैक्स का नोटिस दिया जा रहा है। उन्होंने इसे दबाव की राजनीति बताते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकसभा सीटों को प्रभावित करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

करन माहरा ने कहा कि गणेश गोदियाल पर दबाव की नीयत से यह कार्रवाई की गई है, ठीक चुनाव के वक्त केंद्रीय एजेंसियों को जांच की याद क्यों आती है? ऐसे में कांग्रेस के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल को चुनाव के दौरान आईटी की तरफ से नोटिस भेजा जाना कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago