उत्तर प्रदेश:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर बस्ती के एक युवक ने रावतपुर की किशोरी का शारीरिक शोषण किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रावतपुर गांव निवासी किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए किशोरी की दोस्ती बस्ती जिले के छावनी सुनवर्षा गांव निवासी अखिलेश जायसवाल से हो गई।
अखिलेश ने किशोरी को शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध बनाए। फिर रावतपुर के एक होटल में उसका शारीरिक शोषण किया। शादी की बात पर आनाकानी करने पर किशोरी ने संबंध बनाने से इन्कार किया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। रावतपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पाक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…