उत्तराखण्ड

पुरानी रंजिश का मामला, गैंगस्टर ने शिक्षक के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, शिक्षक घायल

रुड़की:-  पुरानी रंजिश में एक गैंगस्टर ने रविवार को आठ से दस साथियों के साथ मिलकर एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली शिक्षक के पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, परिवार ने घर में छिपकर जान बचाई। परिजनों ने शिक्षक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और फायरिंग करने वालों की तलाश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रेमराजपुर गांव निवासी दीपक सैनी गैंगस्टर है। दीपक सैनी का पास के ही गांव रुहालकी निवासी हिस्ट्रीशीटर शशांक से विवाद चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि दीपक और शशांक में पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते रविवार की शाम दीपक सैनी अपने आठ से दस साथियों के साथ कई बाइकों पर सवार होकर शशांक के घर पर पहुंचा।

इसके बाद शशांक के घर पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस बीच एक गोली शशंका के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हुकम सिंह के एक पैर में जा लगी और वह जमीन पर गिर गए। फायरिंग की घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं, घटना को अंजाम देने बाद आरोपी हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। उधर, परिजन शिक्षक को सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। उधर, सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। साथ ही हमलावरों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फायरिंग करने वालों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी। – एसके सिंह, एसपी देहात

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago