उत्तर प्रदेश

थाना प्रभारी और 10 पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज, हसायन में युवक और परिवार के साथ मारपीट और अभद्रता के आरोप

उत्तर प्रदेश :-  हसायन कोतवाली में तैनात थाना प्रभारी सहित 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी और उनकी टीम पर एक युवक और उसके परिजनों को घर में घुसकर पीटने और युवक की बहन के साथ अभद्रता करने का आरोप है।  पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 25 मार्च 2024 को दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर के अंदर होली के दिन लेटा हुआ था। तभी हसायन कोतवाली के प्रभारी धीरज कुमार गौतम कांस्टेबल दीपक, भरत, विकास, पाशा, विशाल, विजय चौधरी, बृजेश यादव ड्राइवर, उपनिरीक्षक भवानीशंकर शर्मा और सुनील कुमार गाड़ी में बैठकर आए और घर में घुसकर उसे पकड़ लिया। पुलिस कर्मी पीड़ित को घसीटकर घर से ले जाने लगे।

पीड़ित का आरोप है कि शोर मचने पर उसकी बहन व पिता मौके पर आए। इन सभी पुलिस कर्मियों ने पीड़ित को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके दोनों पैरों फेक्चर हो गया। उसको बचाने जब उसकी बहन आई तो पुलिस कर्मियों ने उसके कपड़े फाड़कर उसे बेइज्जत किया। पुलिस वाले पीड़ित को जबरन घर से खींचकर थाने ले गए और झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसे धमकी दी कि अगर उनके खिलाफ कोई शिकायत की तो वह उसे जान से मार देंगे।

पीड़ित का आरोप है कि वह जब घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया तो वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसने पंजीकृत डाक से पुलिस अधीक्षक के पते पर भी पत्र भेजा, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एसओ सहित 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ बीएनएस की अपराध संख्या धारा 175-3 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 1860 के तहत धारा 506, 504, 452, 354ख, 325, 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।  न्यायालय के आदेश पर मुकदमा थाना हसायन में दर्ज हुआ है। विवेचना की जा रही है। -श्यामवीर सिंह, सीओ सिकंदराराऊ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago