गुप्तकाशी में हेलिकॉप्टर टिकट ठगी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड;- केदारनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी के दो मामलों में पुलिस ने गुप्तकाशी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मामलों में ठगों ने यात्रियों से हेली टिकट बुक कराने के नाम पर 1.70 लाख रुपये ऐंठ लिए। इस वर्ष यात्रा में हेलिकॉप्टर टिकट की एवज में ठगी का यह पहला मामला है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे के मुताबिक, सोमवार देर शाम को गुप्तकाशी पुलिस को हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी की दो शिकायत मिलीं। एक में यूपी के वाराणसी निवासी चंद्रम अग्रवाल ने बताया, उन्होंने हेलिकॉप्टर टिकट के लिए एक वेबसाइट पर जानकारी ली थी। वेबसाइट पर दिए मोबाइल नंबर पर कॉल की तो कॉलर ने अपना नाम आकाश सिंह बताया और टिकट के नाम पर 80 हजार रुपये खाते में जमा कराए।

लेकिन, सोमवार को जब चंद्रम अपने परिवार के साथ गुप्तकाशी पहुंचे तो आकाश हैलीपैड पर नहीं मिला। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। दूसरी शिकायत में अमेठी के रहने वाले श्याम लाल शाह ने बताया, एक व्यक्ति ने उनके और उनके सहकर्मियों के हेली टिकट बुक कराने के लिए उनसे 91,800 रुपये लिए, लेकिन यहां पहुंचने पर न तो वह व्यक्ति मिला और उससे संपर्क हो पा रहा है।

दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने यात्रियों से उत्तराखंड सरकार की अधिकृत वेबसाइट से ही हेलिकॉप्टर टिकट बुक करने की अपील की है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago