उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में साइबर अपराधियों के बढ़ते जा रहे लगातार मामले, साइबर अपराधों से निपटने के लिए उत्तराखंड पुलिस हो रही है तैयार

उत्तराखंड:- उत्तराखंड में साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस को कुशल बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसके लिए जल्द ही साइबर सेंटर आफ एक्सीलेंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग लैब की स्थापना की जाएगी। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक व तकनीकी रूप से दक्ष कार्मिकों की अनुसंधान टीम का गठन किया जाए जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डार्क वेब आदि पर शोध करेगी। एसटीएफ, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन समेत अन्य अनुभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने ये दिशा-निर्देश दिए। सुभाष रोड स्थित पुलिस मुख्यालय में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने एसटीएफ, सीसीपीएस, एएनटीएफ व एफएफयू के कार्यों और विभिन्न अपराधों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया।

अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने निर्देश दिए कि एसटीएफ, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सुदृढ करने के लिए मानवशक्ति बढ़ाई जाएगी। कारागारों में बंद सभी अपराधियों पर एसटीएफ की टीम नजर बनाए रखेगी। जेलों से संचालित हो रहे गैंग एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए जेल अधीक्षकों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त अपराधी, जो कि विदेशों में रहकर उत्तराखंड में रंगदारी व हत्या आदि के अपराध में संलिप्त हैं, तकनीकी रूप से सूचना संकलन कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध न्यायालय में विचाराधीन मामलों के गवाहों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए स्कूल, कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ सप्लायरों को चिह्नित करने को भी कहा गया। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ सैथिंल अबूदई कृष्णराज एस, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी, अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ चंद्रमोहन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक साइबर अंकुश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago