उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई ने नोटिस भेजा है, ये नोटिस 2016 स्टिंग केस में भेजी गई है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने नोटिस रिसीव कर लिया है। उन्होंने अक्टूबर के दूसरे और तीसरे हफ्ते का वक्त मांगा है, पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बयान दर्ज करने सीबीआई हेड क्वार्टर जाऊंगा। कांग्रेस दिग्गज ने X पर लिखा, “आज लंबे दिनों के बाद फिर CBI के दोस्तों को मेरी याद आई है. इससे यह लगता है कि अब फिर विधानसभा के चुनाव आने जा रहे हैं और भाजपा के दोस्त जिनके हाथ में सीबीआई ने अपनी स्वतंत्रता, अपनी स्वायत्तता पूरी तरीके से कंप्रोमाइज कर ली है, उन्होंने मुझे चुनाव के लायक समझा है.”
हरीश रावत ने लिखा, “इधर मैं कह रहा हूं कि अब मैं नहीं और लोग आगे आएंगे,मगर लगता है भारत सरकार में बैठे हुए लोग अब भी मानते हैं कि मैं चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकता हूं तो इसलिए “with thanks” मैं इस नोटिस को ग्रहण कर रहा हूं. मगर इस अनुरोध के साथ कि अभी मैं सितंबर तक कहीं यात्रा करने की स्थिति में नहीं हूं तो मुझे अक्टूबर के महीने में सेकंड या थर्ड वीक का कोई समय दें तो मुझे खुशी होगी कि मैं अपने बयान रिकॉर्ड कराने या जिस चीज के लिए भी वह बुला रहे हों मैं CBI के हेड क्वार्टर में हाजिर होऊं
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…