नई दिल्ली:- सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में एम्स पटना के तीन छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जिन छात्रों से पूछताछ की जा रही है उनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मंगलवार को एनआईटी जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया था। आदित्य ने हजारीबाग में एनटीए ट्रंक से कथित तौर पर नीट-यूजी का पेपर चुराया था।
पंकज कुमार झारखंड के बोकारो का रहने वाला है, जिसे पटना से गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी ने राजू सिंह नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर पेपर चुराने में पंकज कुमार की मदद की थी। राजू को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में कुल छह एफआईआर दर्ज की हैं। सीबीआई ने बिहार में जो एफआईआर दर्ज की है वह पेपर लीक से जुड़ा हुआ है। वहीं, एजेंसी ने गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में जो एफआईआर दर्ज की गई वो उम्मीदवारों की जगह पर दूसरे के द्वारा परीक्षा देने से जुड़ा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…