देहरादून : ईपीएफओ कार्यालय में गड़बड़ी की शिकायत पर CBI की टीम ने हल्द्वानी और देहरादून के ऑफिस में रेड डाली है। मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआइ को लंबे समय से ईपीएफओ देहरादून और हल्द्वानी को लेकर गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर आज बुधवार को सीबीआइ देहरादून ने पांच- पांच सदस्यीय दो टीम बनाकर देहरादून जीएमएस रोड और हल्द्वानी स्थित कार्यालय भेजीं।
आज दोनों टीमें ने कार्यालय खुलते ही रेड डाल दी। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में टीम ने कर्मचारी भविष्य निधि के ऑफिस में 2021-22 वित्तीय वर्ष के अभिलेखों को भी जांचा। सीबीआइ टीम के कार्यालय पहुंचने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। दोनों कार्यालयों में पड़ताल की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी इसके बाद जो भी खामियां पाई जाएंगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…