उत्तराखण्ड

CBSE ने 20 स्कूलों की मान्यता की रद्द, देहरादून का ज्ञान आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल भी शामिल

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने डमी छात्रों, अयोग्य को दाखिला देने के लिए देहरादून के ज्ञान आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल समेत देशभर के 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। साथ ही तीन स्कूलों को डाउनग्रेड किया है। सीबीएसई की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि देशभर के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में प्रविधान व मानदंडों की जांच के लिए किए औचक निरीक्षण में पाया गया कि कुछ स्कूलों में सही तरीके से रिकॉर्ड सही नहीं थे।

इस जांच में कुछ स्कूलों में डमी छात्र थे तो कई स्कूलों ने गलत तरीके से दाखिला दिया। इन स्कूलों में छात्रों अभिलेखों का रखरखाव भी ठीक से नहीं किया था। बोर्ड ने गहन जांच के बाद 20 स्कूलों की मान्यता रद्द करने व तीन स्कूलों को डाउनग्रेड किया है। बोर्ड ने इन स्कूलों की सूची भी जारी की है। सीबीएसई देहरादून रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी गोपाल दत्त ने बताया कि मान्यता रद्द किए गए स्कूलों में से पांच दिल्ली, तीन उत्तर प्रदेश, दो-दो केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र जबकि जम्मू-कश्मीर, देहरादून, असम व मध्य प्रदेश के एक-एक स्कूल शामिल हैं। डाउनग्रेड स्कूल दिल्ली, पंजाब व असम के हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago