उत्तराखंड में जनगणना अगले साल 2023 जनवरी में शुरू हो सकती है। जनगणना 2021 की शुरुआत अप्रैल 2020 से होनी थी लेकिन कोविड महामारी की वजह से यह रोक दी गई थी। अब भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से दोबारा तैयारी शुरू कर दी गई है।
पहले देशभर में जनगणना दो चरणों में होनी थी। पहले चरण के तहत अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान मकानों की सूची बनाई जानी थी। दूसरे चरण में नौ फरवरी से 28 फरवरी 2021 के बीच जनसंख्या की गणना होनी थी लेकिन मार्च 2020 में कोविड के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से जनगणना की प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई थी।
फिर पिछले साल महारजिस्ट्रार कार्यालय ने दोबारा जनगणना के लिए फ्रीजिंग की डेट 31 दिसंबर 2021 तय की थी, लेकिन इस साल भी जनगणना शुरू नहीं हो पाई। अब नए सिरे से तैयारी शुरू हो गई है। उत्तराखंड में जनगणना के लिए निकायों से रजिस्टर आदि मंगाने की कार्रवाई भी चल रही है।
इस बार की जनगणना डिजिटल होगी। इसके तहत मोबाइल ऐप के माध्यम से जनगणना में हिस्सा लिया जा सकेगा। पहली बार यह डिजिटल मोड में भी कराई जाएगी। हालांकि, मैन्युअल यानी जमीनी स्तर पर भी जनगणना होगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…