उत्तराखण्ड

जल्द शुरू होने जा रहा प्रदेश में जनगणना का काम, कोविड की वजह से दो साल से है अटकी

प्रदेश में जनगणना का काम सितंबर से शुरू हो सकता है, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जनगणना की समीक्षा करते हुए इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में जनगणना एवं पुनर्गठन सचिव चंद्रेश यादव के साथ समीक्षा बैठक की।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद 2021 में जनगणना की जानी थी, मगर कोविड-19 के चलते जनगणना नहीं हो सकी। मंत्री ने कहा कि जनगणना निदेशालय की ओर से जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन सुनिश्चित किया जाए, इस वर्ष जनगणना शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत जनगणना की कार्ययोजना तैयार कर जल्द प्रस्तुत की जाए। सचिव चंद्रेश यादव ने बताया कि अगस्त के बाद जनगणना शुरू की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago