उत्तराखण्ड

जल्द प्रदेश में खुलेगा केंद्रीय आपदा प्रबंधन अनुसंधान संस्थान, मोटे अनाज पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण के अनुसंधान के लिए एक केंद्रीय संस्थान खुलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसके लिए सैद्धांतिक सहमति दे चुके हैं। वह इस पर केंद्र सरकार में बात कर चुके हैं।  हिमालयी राज्य होने के कारण उत्तराखंड बजट में ग्रीन बोनस मिलने की उम्मीद कर रहा था, इससे जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में उन्होंने यह विषय रखा था। वह नीति आयोग के समक्ष यह मसला उठा चुके हैं राज्य की आबादी 1.25 करोड़ है, लेकिन उस पर करीब छह करोड़ की फ्लोटिंग आबादी के लिए सुविधाएं जुटाने का दबाव है। बजट आवंटन में इसे भी ध्यान में रखा जाए।

मोटा अनाज पैदा करने वाले पर्वतीय किसानों के सामने जंगली जानवरों की बढ़ती समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी चिंतन शिविर और हाल ही में आईएफएस वीक में इस मसले पर मंथन हुआ है। इससे निपटने के लिए सरकार ने बजट की व्यवस्था की है।  इस समस्या से कैसे निपटे ताकि परंपरागत खेती को प्रोत्साहित किया जाए, इस दिशा में सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में राज्य की सड़कों के बजटीय व्यवस्था की समस्या के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मसले को केंद्र सरकार के समक्ष रखा गया है। केंद्र से इस योजना में अंश बढ़ाय जाने का अनुरोध किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago