उत्तराखण्ड

प्रदूषण मुक्त यात्रा कराने के लिए केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, पहाड़ों की रानी मसूरी का सफर देहरादून से होगा सुगम

पर्यटकों के साथ ही स्थानीय शहरवासियों को देहरादून से मसूरी तक का सफर सुगम, सुहाना बनाने के साथ ही प्रदूषण मुक्त यात्रा कराने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेवलपमेंट ऑफ बेस्ट इन क्लास ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर इन देहरादून एंड मसूरी परियोजना पर 1750 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

यात्रा सीजन के दौरान देहरादून से लेकर मसूरी तक पर्यटकों की आवाजाही की वजह से जाम की समस्या आम है और इससे सबसे ज्यादा परेशानी पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासियों को झेलनी पड़ती है। गाड़ियों की लंबी कतार के चलते जबरदस्त प्रदूषण होता है, इसका असर इंसानों की जीवनशैली के साथ ही पहाड़ों की पारिस्थितिकी और जंगली जानवरों पर भी पड़ता है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से डेवलपमेंट ऑफ बेस्ट इन क्लास ट्रांसपोर्ट इन्फ्राट्रक्चर इन देहरादून एंड मसूरी परियोजना को मंजूरी दी है। परियोजना के तहत देहरादून से मसूरी के बीच कार्बन फुटप्रिंट कम करने के उद्देश्य से सड़कों का चौड़ीकरण करने के साथ ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। योजना धरातल पर उतरती है तो पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को ना सिर्फ प्रदूषण रहित सुगम यात्रा मुहैया होगी बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर भी सृजित किए जा सकेंगे।

सहस्रधारा, मसूरी में बनेंगे अत्याधुनिक हेलीपोर्ट
देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर हवाई यात्रा मुहैया करायी जा सके, इसके लिए सहस्रधारा और पहाड़ों की रानी मसूरी में हेलीपोर्ट बनाने की तैयारी है। इसका प्रावधान सरकार की ओर से विधानसभा में पेश किए गए बजट में किया गया है। योजना को मंजूरी मिलती है और इसे तेजी से धरातल पर उतारा जाता है तो पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

डोईवाला, विकासनगर का होगा कायाकल्प

वित्त मंत्री ने बजट में जहां राजधानी दून और मसूरी को लेकर कई योजनाओं की घोषणा की गई है, वहीं डोईवाला और विकासनगर जैसे कस्बों को शहरों की तरह विकसित करने का मसौदा भी सदन में पेश किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में बताया कि केंद्र सरकार की ओर से अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट इन सेकेंडरी सिटी परियोजना के तहत राज्य के दो दर्जन से अधिक शहरों को शहरों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के साथ ही लोगों को आधुप्राधिकरण की योजनाएंनिक सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर अर्बन इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट इन सेकेंडरी टाउन योजना लागू की गई है। इस परियोजना के तहत जिले के डोईवाला और विकासनगर जैसे शहरों का चयन किया गया है। योजना के तहत इन शहरों में तमाम बुनियादी सुविधाओं को का विकास किया जाएगा।

देहरादून से ऋषिकेश, देहरादून से पांवटा साहिब का सफर होगा आसान

केंद्र और राज्य सरकार के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग  यदि तेजी से धरातल पर उतरती है तो आने वाले समय में देहरादून से ऋषिकेश और देहरादून से पांवटा साहिब का सफर और आसान और सुहाना होगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने देहरादून से ऋषिकेश और देहरादून से पांवटा साहिब को जोड़ने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फोरलेन सड़क बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago