उत्तराखण्ड

पीएमजीएसवाई के तृतीय चरण के अंतर्गत उत्तराखंड की 108 सड़कों के लिए केंद्र सरकार ने दी 967.73 करोड़ रुपये की मंजूरी

उत्तराखंड:- केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तृतीय चरण के अंतर्गत उत्तराखंड की 108 सड़कों के लिए 967.73 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात के बाद यह जानकारी साझा की। पीएमजीएसवाई-तृतीय चरण में दी गई स्वीकृति से 1197.207 किलोमीटर लंबाई की 108 सड़कों का निर्माण होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिल जाएगी। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात के दौरान इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण मंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार जताया।

मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड पर्वतीय राज्य होने के कारण यहां का जीवन अनेक प्रकार की कठिनाइयों से भरा होता है। प्रदेश को प्रतिवर्ष ही प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 108 सड़कें मिलने से दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को बड़ी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के अथक प्रयासों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ग्रामीण विकास के नित नए आयाम छू रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago