उत्तराखण्ड

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को जैविक खेती के लिए 551 करोड़ रुपये का बजट जारी किया

उत्तराखंड के तीन लाख किसानों को जैविक खेती से जोडऩे के दृष्टिगत केंद्र सरकार ने राज्य को 551 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से संसद के शीतकालीन सत्र में प्राकृतिक कृषि के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने उन्हें यह जानकारी दी।

परंपरागत खेती को प्रोत्साहित करने पर जोर

भट्ट के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रश्न के उत्तर में अवगत कराया कि राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के तहत उत्तराखंड समेत देश में परंपरागत खेती को प्रोत्साहित करने पर जोर है।

इसमें जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसमें लगे किसानों को हर स्तर पर संपूर्ण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने इस योजना में दी जाने वाली सहायता और लक्ष्यों को भी रेखांकित किया।

7037 क्लस्टरों के लिए 551 करोड़ रुपये जारी

उन्होंने बताया कि परंपरागत कृषि के लिए उत्तराखंड को वर्ष 2015-16 से अब तक 1.41 लाख हेक्टेयर और तीन लाख किसानों को आच्छादित करने वाले 7037 क्लस्टरों के लिए 551 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा परंपरागत कृषि को समर्थन देने के लिए किसानों को प्रशिक्षण, बीज आदि दिए जा रहे हैं।

राज्य के प्रस्ताव के आधार पर दी जाती है वित्तीय सहायता

राज्यसभा सदस्य भट्ट के अनुसार उन्होंने एक अन्य प्रश्न के जरिये उत्तराखंड में आयुर्वेद को बढ़ावा देने वाली केंद्रीय योजनाओं की जानकारी मांगी। इस पर केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव की ओर से उन्हें उत्तर दिया गया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन में राज्य की वार्षिक कार्ययोजना के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर वित्तीय सहायता दी जाती है।

2014-15 से 2023-24 तक 149 करोड़ रुपये की राशि केंद्र ने उपलब्ध कराई

उन्होंने मिशन के तहत आयुर्वेद चिकित्सा सहित देश में आयुष पद्धति के विकास व संवर्द्धन से संबंधित प्रयासों की जानकारी भी दी। साथ ही यह भी बताया कि उत्तराखंड को वर्ष 2014-15 से 2023-24 तक 149 करोड़ रुपये की राशि केंद्र ने उपलब्ध कराई है।

मुख्यमंत्री धामी आज महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार शाम को मुंबई में महाराष्ट्र की नवनिर्वाचित महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार दोपहर में देहरादून से मुंबई के लिए रवाना होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद वह देर रात्रि देहरादून वापसी करेंगे।

ने दी बधाई मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर देवेंद्र फडणवीस को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ महाराष्ट्र विकास के पथ पर द्रुत गति से अग्रसर रहेगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago