राष्ट्रीय

शिक्षा और स्वास्थ्य का बजट बढ़ाए केंद्र सरकार’, मिडिल क्लास के लिए केजरीवाल की अपील

दिल्ली में सियासी उठापठक के बीच बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मिडिल क्लास परिवारों के लिए अलग से मेनिफेस्टो जारी किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर पार्टी ने मध्यम वर्ग को दबाया है। हर चीज पर मध्यम वर्ग को टैक्स देना पड़ता है। अब तो मरने के बाद भी टैक्स देना पड़ता है। 50 फीसदी कमाई टैक्स में जा रही है। मध्यम वर्ग बहुत ज्यादा परेशान है। केजरीवाल ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी ने मिडिल क्लास के लिए बहुत काम किया है।

सरकारों के लिए सिर्फ एटीएम है मिडिल क्लास: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मिडिला क्लास टैक्स टेररिज्म का शिकार है। मिडिल क्लास वर्ग सरकारों के लिए सिर्फ एटीएम बन कर रह गया है। आज देश में मिडिल क्लास के लोगों को अपना परिवार चलाने में बहुत मुश्किलें आ रही हैं, इन सभी परेशानियों के कारण ही हर साल लाखों भारतीय देश छोड़कर विदेशों में बस रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता के पैसे को जनता पर खर्च किया। हमने जनता के टैक्स के पैसों को शिक्षा और स्कूल पर इन्वेस्ट किया। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से कई मांग की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य का बजट केंद्र सरकार बढ़ाए।

मिडिल क्लास को आगे बढ़ाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाएंगे
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के गरीबों और मिडिल क्सास के लोगों को महंगाई की मार से बचाने के लिए आप सरकार ने बिजली-पानी मुफ़्त कर दी। हमने शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल बनाए और मुफ्त इलाज की व्यवस्था की। आने वाले दिनों में हम बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना लेकर आ रहे हैं। यह सब करके क्या हम कोई गुनाह कर रहे हैं? हम मिडिल क्लास को आगे बढ़ाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाएंगे। संसद में बजट सत्र के दौरान हमारे सांसद मिडिल क्लास के मुद्दों के लिए आवाज बुलंद करेंगे। हम ये मांग करते हैं कि देश का अगला बजट देश के मिडिल क्लास को समर्पित हो।

केजरीवाल ने की केंद्र सरकार से ये मांगें
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि शिक्षा का बजट 2% से बढ़ाकर 10% किया जाए, प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगाई जाए। उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाए। स्वास्थ्य का बजट बढ़ाकर 10% किया जाए और स्वास्थ्य बीमा से टैक्स हटाया जाए। आईटी छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए। आवश्यक वस्तुओं पर से जीएसटी हटाई जाए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सेवानिवृति और पेंशन प्लान बनाई जाए। देशभर  के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज दी जाए। बुजुर्गों को रेलवे में पहले छूट मिलती थी जो बंद कर दी गई है उसे चालू किया जाए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago