उत्तराखण्ड

भू कानून की रिपोर्ट पर यूकेडी केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल का बयान

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि भू कानून समिति द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपी गई रिपोर्ट में जमीनों को खुर्दबुर्द होने से बचाने के लिए कुछ नहीं कहा गया है।

यह उत्तराखंड की भूमि को नए तरीके से खरीदे-बेचे जाने के सुझावों वाला पुलिंदा मात्र है। इससे जमीनों की अवैध खरीद बिक्री और तेज होगी।  यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि भाजपा के तमाम नेताओं को मुफ्त में सैकड़ों बीघा जमीन लीज पर दे दी गई है, उन जमीनों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

चाय बागान की हजारों बीघा जमीन खुर्दबुर्द की जा रही है। इसमें सरकार तथा अधिकारी शामिल हैं लेकिन इन जमीनों के बारे में भी भू कानून समिति की रिपोर्ट में चुप्पी साध ली गई है।

यूकेडी नेता सेमवाल ने उदाहरण देते हुए कहा कि रिंग रोड स्थित चाय बागान की जमीन पर भारतीय जनता पार्टी का दफ्तर बनाया जा रहा है, जबकि यह जमीन सरकार की है लेकिन इस तरह की जमीनों के बारे में भू कानून समिति मौन है।  इस तरह की जमीनों के बारे में हाई कोर्ट ने भी कड़ा रुख अपनाया है लेकिन भू कानून समिति की रिपोर्ट में इस पर चुप्पी साधा जाना आश्चर्यजनक है।

यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि होटल, खेती किसानी और औद्योगीकरण के नाम पर जमीनों को खुर्दबुर्द करने का यह नई तरीके का दस्तावेज है।  सेमवाल ने कहा कि भू कानून समिति से काफी उम्मीदें थी, लेकिन 80 पेज की इस रिपोर्ट में जो संस्तुतियां की गई है , वह उत्तराखंड के आम जनमानस को निराश करने वाला है।

उद्योगधंधों और विभिन्न परियोजनाओं के नाम पर जो जमीनें दी गई है, उन पर आज भूमि के मालिक उद्देश्य से हटकर निर्माण कर रहे हैं लेकिन इस तरह के कार्यों को रोकने पर भू कानून समिति की रिपोर्ट मौन है। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने चेताया कि यदि उत्तराखंड में प्रभावशाली भू कानून लागू नहीं किया गया तो फिर उत्तराखंड क्रांति दल उत्तराखंड भर में भू कानून समिति की रिपोर्ट की प्रतियां जलाएगा और मजबूत भू कानून लागू करने के लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाएगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago