आज सीएम योगी उत्तराखंड सीएम धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। वहीं दिलचस्प बात है यहां है कि उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में बुलडोजर लेकर पहुंचे हैं। सीएम योगी ने आज सुबह ही गुरु गोरखनाथ की भूमि चम्पावत में पहुंचने को लेकर ट्वीट किया था। ऑफीशियल हैंडल से जानकारी दी गई है कि ‘आज मुझे देवभूमि उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के पावन धाम एवं गोल्ज्यू महराज, ऐड़ी ब्यानधूरा बाबा व महायोगी गुरु गोरखनाथा की पावन स्थली जनपद चम्पावत में आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। चम्पावत वासियों की ऊर्जा, इस धरती की दिव्यता मुझे लोक-कल्याण हेतु प्रेरणा प्रदान करती है।’
टनकपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व ही गांधी मैदान में भीड़ जुटना शुरू हो गई है। 10 बजे से ही गांधी ग्राउंड में लोगों का आना शुरू हो गया है। योगी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है।
उनकी सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। भीड़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने रोड से लेकर यातायात का नक्शा भी तैयार कर भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित कर दिया है। सीएम योगी के पहुंचने से पूर्व सीएम धामी ने मल्लिकार्जुन स्कूल में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। इसमें धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास व निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी जी द्वारा एबीवीपी के युवाओं में जोश भरा। उन्हें युवाओं को भाजपा से जोड़ने को प्रेरित किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…