उत्तराखण्ड

चंपावत जिलाधिकारी नरेंद्र भंडारी ने ली बैठक

चंपावत जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी ने टनकपुर के पूर्णागिरि तहसील सभागार में एक बैठक ली, इस दौरान उन्होंने रेलवे अतिक्रमण अभियान से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना। उन्होंने रेलवे और राजस्व विभाग के संयुक्त सर्वे के बाद ही अग्रिम कार्रवाई करने के आदेश दिए, वहीं, रेलवे की ओर से अतिक्रमण के नाम पर उजाडे़ गए पीड़ितों की ओर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पक्ष रखा, साथ ही अतिक्रमण के नाम पर भी कार्रवाई पर आपत्ति जताई।

बैठक में जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि रेलवे भूमि का संयुक्त सर्वे राजस्व विभाग तहसील टनकपुर और रेलवे की ओर से किया जा रहा है, बिना सयुंक्त सर्वे पूरा हुए कोई भी कार्रवाई अतिक्रमण के संबंध में नहीं होगी, मॉनसून के मद्देनजर भी अतिक्रमण नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि भूमि का सर्वे का कार्य चल रहा है, जिसके पूरे होने के बाद ही वैधानिक प्रक्रिया के तहत ही कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कुल 10 वाद न्यायालय में दर्ज थे, जिसमें से 5 का निस्तारण कर लिया गया है, जबकि, वाद अभी न्यायालय में लंबित है।

डीएम भंडारी ने कहा कि जो भी कार्रवाई होगी, न्यायिक प्रक्रिया का पूर्ण पालन करके ही होगी, उन्होंने संयुक्त सर्वे करने के साथ ही बिना न्यायिक प्रक्रिया पूरा करे, किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई न करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए, उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित परिवार उपजिलाधिकारी टनकपुर कार्यालय के संपर्क में रहें, यदि किसी भी रेलवे अतिक्रमण प्रभावित परिवारों के पास किसी प्रकार के कोई भूमि संबंधित अभिलेख या दस्तावेज हैं तो वो प्रस्तुत कर सकते हैं।

चंपावत से टनकपुर तक बीते दिनों रेलवे विभाग की टीम की ओर से रेलवे की जमीन बताकर सैकड़ों लोगों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर बेघर कर दिया गया था, जिनकी समस्या सुनने के लिए जिलाधिकारी ने इस बैठक का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने साफतौर पर कहा कि आम लोग हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं, साथ ही रेलवे भी हमारे लिए महत्व रखता है, अतः कोई भी कार्रवाई करने से पहले पूरी जांच आवश्यक है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago