मनोरंजन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया, रोहित-कोहली-जडेजा के परिवारों ने भी मनाया जश्न

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले के लिए कई स्टार भारतीय क्रिकेटरों का परिवार भी दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद था। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। इन तीनों जीत के बाद परिवार के साथ जश्न मनाया। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। न्यूजीलैंड के 252 रन के लक्ष्य को भारत ने 49 ओवर में चार विकेट रहते हासिल कर लिया।

मैच देखने के लिए विराट की पत्नी अनुष्का, रोहित की पत्नी रितिका और बेटी समायरा और जडेजा की पत्नी रिवाबा और बेटी निध्याना भी स्टेडियम में मौजूद थे। टीम इंडिया की जीत के बाद विराट ने अनुष्का को गले लगा लिया। वहीं, रोहित डग आउट के पास रितिका और समायरा के साथ खुशियां मनाते दिखे। वहीं, अनुष्का भी मौजूद थीं। रोहित ने अनुष्का को भी गले लगाया और दोनों के बीच हंसी मजाक हुआ। वहीं, जडेजा बेटी निध्याना को गोदी में उठाकर मैदान में घूमते दिखे। इस दौरान कुलदीप यादव ने निध्याना को दुलार भी किया।

अनुष्का ने विराट के सिर पर हाथ भी फेरा। दोनों काफी क्यूट दिख रहे थे। फैंस ने सोशल मीडिया पर यहां तक लिखा कि ऐसा लग रहा दोनों अभी तक एक दूसरे को डेट कर रहे। जीत के बाद रोहित और विराट विकेट से डांडिया खेलते भी दिखे। दोनों ने एकदूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हैं। विराट ने साल 2013 की तरह गंगनाम स्टाइल डांस तो नहीं किया, लेकिन श्रेयस अय्यर ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वह ट्रॉफी मिलने के बाद मैदान पर डांस करते दिखे। इसे भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रोहित, विराट और जडेजा इस टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं।

रोहित और जडेजा ने साल 2006 में और विराट और जडेजा ने साल 2008 में साथ में अंडर-19 विश्व कप भी खेला था। इसके बाद से ये सितारे टीम इंडिया के लिए लगातार मैच विनर बने रहे हैं। फोटो खिंचवाने के दौरान तीनों एक दूसरे के साथ हंसी मजाक भी करते दिखे। ये भावुक कर देना वाला पल था, क्योंकि ये तीनों अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago