उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी की उत्तराखंड यात्रा में बदलाव, 26 फरवरी को हो सकती है यात्रा

देहरादून:-  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शीतकालीन यात्रा पर 27 फरवरी को उत्तराखंड आने के प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव के आसार हैं। अब वह 27 के बजाय 26 फरवरी यानी कि‍ महाश‍विरात्र‍ि पर उत्तराखंड आ सकते हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया  मौसम विभाग ने 27 फरवरी को उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री अब 26 फरवरी को शीतकालीन यात्रा पर यहां आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम मिलने के बाद ही इस संबंध में स्थिति साफ हो सकेगी।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य में चल रही शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के दृष्टिगत यहां के किसी शीतकालीन पर्यटन स्थल का दौरा करने का आग्रह किया था। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 फरवरी को उत्तरकाशी जिले के अंतर्गत गंगोत्री धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल मुखबा और पर्यटक स्थल हर्षिल का दौरा होना था। इसे देखते हुए शासन तैयारियों में जुटा है। प्रधानमंत्री मुखबा में मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद हर्षिल में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

इस बीच मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह भ्रमण उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने का अमूल्य अवसर प्रदान करेगा। लिहाजा, इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों में राज्य में शीतकालीन पर्यटन की संभावना व क्षमताओं को उजागर करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उद्यान विभाग के परिसर का समतलीकरण

सचिव विनोद कुमार सुमन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न जानकारियां दीं। इस अवसर पर उत्तरकाशी के डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले में सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही हैं। हर्षिल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए उद्यान विभाग के परिसर का समतलीकरण कराया जा रहा है।

मुखबा में मंदिर व गांव के भवनों के सुंदरीकरण के साथ ही सुविधाजनक व सुरक्षित रास्ते का निर्माण किया गया है। हर्षिल-मुखबा क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। बगोरी में हेलीपैड तक सड़क निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने पार्किंग, पेयजल लाइनों में पानी जमने की समस्या के निदान, विद्युत व्यवस्था, स्मार्ट शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।

व्‍यवस्‍थाओं पर द‍िया जा रहा ध्‍यान

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी विभाग अपनी तैयारियों को समय रहते पूरा करें। सभी व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएं। उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों के साथ स्वयं मुखबा व हर्षिल जाकर तैयारियों का जायजा लेंगी और सभी व्यवस्थाएं परखेंगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के मुखबा मंदिर में दर्शन-पूजन और हर्षिल में जनसभा के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए उपयुक्त व्यवस्था की जाए। पार्किंग व परिवहन व्यवस्था को भी प्रभावी इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने पर्यटन सचिव को हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन स्थलों के साथ ही राज्य के स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश भी दिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago