राष्ट्रीय

चुनावों से पहले भाजपा की घोषणाओं को लागू करने के लिए बजट में बदलाव की जरूरत

दिल्ली:- विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है। खजाना भरा रखने के लिए सभी विभागों ने बजटीय तैयारियां शुरू दी हैं। मंगलवार को दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंद्र सिंह इंदराज ने अपने-अपने विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कई अहम मुद्दों पर मंथन किया गया। इस दौरान मंत्रियों ने न सिर्फ अपने विभागों की चल रही योजनाओं पर चर्चा की, बल्कि लंबित योजनाओं और भविष्य में लागू करने वाली योजनाओं के बारे में भी गहन विचार-विमर्श किया। इसमें अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे भाजपा के संकल्प पत्र के साथ बजट का तालमेल बिठाएं। सरकार हर सूरत में वादों को पूरा करती नजर आनी चाहिए।

मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र सिंह इंदराज ने अलग-अलग बैठकों में भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों पर भी चर्चा की। इसमें दिल्ली के विकास के लिए कई योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संकल्प पत्र को ध्यान में रखते हुए बजट में इस तरह के प्रावधान जोड़े जाएं, जिससे जनता सीधा लाभ मिल सके। इसके अलावा विकास कार्यों और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बजट में नई योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था करनी है। मंत्रियों की इन बैठकों से यह स्पष्ट हो गया कि आगामी बजट में दिल्ली की विकास योजनाओं को तेजी से लागू करने के लिए विशेष प्रावधान होंगे। भाजपा के संकल्प पत्र के प्रावधानों को अमलीजामा पहनाने के लिए बजट में पर्याप्त फंड आवंटित करने की योजना है।

भाजपा ने कर रखी हैं कई घोषणाएं
चुनावों से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई घोषणाएं की थीं, जिनमें गरीबों, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, युवाओं आदि के लिए विशेष योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं को जल्द से जल्द लागू करने के लिए बजट में बदलाव और नए दिशा-निर्देशों की जरूरत होगी। मंत्रियों ने इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया और अधिकारियों से बजट में इन सभी बिंदुओं का समावेश करने के लिए निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री से संगठनों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से बजट जनता की राय पर आधारित बनाने के किए गए एलान के कारण विभिन्न वर्गों के संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को उनसे मुलाकात की और बजट को लेकर सुझाव दिए। संगठनों ने खासतौर पर व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर जोर दिया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago