देहरादून:- उत्तराखंड परिवहन निगम में खुद को अक्षम बताकर विभिन्न कार्यालयों में मौज काट रहे चालकों की अब खैर नहीं। महाप्रंबधक (प्रशासन) अनिल गबर्याल ने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों व केंद्र प्रभारियों को आदेश दिया है कि 58 वर्ष से कम आयु के किसी भी चालक से कार्यालय में कार्य न कराया जाए। इनसे केवल बस संचालन का कार्य लिया जाए।
इस मामले में केवल उन्हीं चालकों को राहत होगी जो वास्तव में किसी दुर्घटना के कारण बस संचालन में पूर्णतया अक्षम होंगे। महाप्रबंधक ने डिपो अधिकारियों से यह भी पूछा है कि जो चालक बसों पर डयूटी नहीं दे रहे, उनके विरुद्ध कभी कार्रवाई की गई या नहीं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…