उत्तराखंड:- चारधाम के कपाट खुलने के समय हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। कपाटोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग तैयारियों में जुटा है। इस बार चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ यात्रा का आगाज होगा। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट दो मई व बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे।
कपाट खुलने के दिन चारधाम में पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने विभागीय व उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए 16.81 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इससे सबसे अधिक केदारनाथ धाम के लिए 5,71,813, बदरीनाथ धाम के लिए 5,03991, गंगोत्री के लिए 3,00907, यमुनोत्री के लिए 2,78085 पंजीकरण शामिल हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…