उत्तराखंड:- युवाओं को मतदान से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए ये शुरुआत की गई है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने युवाओं को चुनाव से जोड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर अभियान शुरू किया है। इसके तहत मतदान जागरूकता संबंधी रील बनाकर सीईओ को टैग करने वालों को चुनाव आयोग की ओर से 500 से 1000 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।
निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, युवाओं को मतदान से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए ये शुरुआत की गई है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है। जागरूकता अभियान के तहत मतदान जागरूकता संबंधी रील बनानी है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को टैग करते हुए पोस्ट करनी है। अपनी रील में हैशटैग #instareel, #CEOUttarakhand, #electionreelcomparison हैशटैग जरूर लिखें। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम उन्हें पुरस्कृत करेगी और पुरस्कार स्वरूप 500 से 1000 रुपये इनाम दिया जाएगा।
अगर आप अपने प्रत्याशी की पूरी जानकारी देखना चाहते हैं, तो इसके लिए प्ले स्टोर से Know Your Candidate एप को डाउनलोड कर लें। इस पर सभी उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि व अन्य विवरण आसान से देख सकते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…