राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री आतिशी का बयान, भाजपा की गंदी राजनीति से दिल्ली की हवा और पानी दोनों हो रहे हैं प्रदूषित

दिल्ली:-  मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर दिल्ली की हवा को प्रदूषित करने के बाद पानी जहरीला करने का आरोप लगाया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि हरियाणा से छोड़े जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से वजीराबाद बैराज में अमोनिया का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। इससे वजीराबाद, सोनिया विहार व भागीरथी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उत्पादन पर असर पड़ा है। आतिशी ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करने के बाद कहा कि भाजपा ने गंदी राजनीति करते हुए पहले दिल्ली की हवा प्रदूषित की और अब पानी को भी जहरीला बना रही है। भाजपा शासित हरियाणा से छोड़े जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ा है। कालिंदी कुंज बैराज पर भी हरियाणा-यूपी के उद्योगों से आ रहा जहरीला पानी यमुना को प्रदूषित कर रहा है। इससे नदी में झाग बन रहा है।

भाजपा शासित हरियाणा-उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी हैं। पराली की दमघोंटू हवा से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है। दिल्ली में यमुना या हवा में प्रदूषण की वजह भाजपा की राजनीति है। यमुना में प्रदूषण इसलिए हो रहा है क्योंकि हरियाणा-यूपी औद्योगिक कचरा यमुना में भेज रहे हैं। यमुना में कालिंदी कुंज बैराज पर लगातार झाग बन रहा है। हर साल सिर्फ दीपावली और छठ के समय झाग बनता है। जानबूझकर इस समय हरियाणा-यूपी से गंदा पानी दिल्ली भेजा जा रहा है। कालिंदी कुंज बैराज पर हरियाणा-यूपी के उद्योगों से आ रहा जहरीला पानी यमुना को प्रदूषित कर रहा है। इससे यमुना में झाग बन रहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना की सफाई के मामले में दिल्ली सरकार को घेरने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी व अरविंद केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने का न्योता दिया है। सचदेवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे वे आईटीओ स्थित यमुना छठ घाट पर आतिशी और केजरीवाल का इंतजार करेंगे। दोनों घाट पर आएं और यमुना में डुबकी लगाकर जनता को दिखाएं कि उनके दावे कितने सच्चे हैं। वे दो कुर्सियां लगाकर दोनों का इंतजार करेंगे और आशा करते हैं कि केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाकर वादे को पूरा करेंगे। केजरीवाल ने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान 2025 के चुनाव से पहले यमुना की सफाई सुनिश्चित करने और डुबकी लगाने का वादा किया था। उन्होंने छठ व्रतियों को भी जल्द ही स्वच्छ यमुना घाट देने का आश्वासन दिया था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago