उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

देहरादून:
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश का नाम रोशन करने वाले सैकड़ों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह भव्य कार्यक्रम सोमवार को परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री धामी और मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ त्रिवर्ण गुब्बारे उड़ाकर की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी कर रहा है, और राज्य को जल्द ही खेल लिगेसी प्लान के अंतर्गत 23 नई खेल अकादमियां मिलने जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान आयोजित ओलंपिक खेलों में भारत की भागीदारी और प्रदर्शन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण, पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, और प्रोत्साहन योजनाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि “देवभूमि को खेलभूमि” बनाने का सपना तभी साकार हो सकेगा जब प्रत्येक घर से एक खिलाड़ी निकले।

रेखा आर्या ने यह भी कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। ऐसे में हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि उत्तराखंड से अधिकतम खिलाड़ी उस ओलंपिक में भाग लें और इसके लिए अभी से ठोस तैयारी शुरू की जाए।

कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक का मनमोहक प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को ओलंपिक दिवस की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगई, प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी सहित अनेक गणमान्य अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago