उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा के नए भवन का निर्माण करने, शहीद स्मारक का निर्माण किए जाने की घोषणा

बनबसा के ग्राम भजनपुर में आयोजित प्रथम स्व.सूबेदार मोहन चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया व विजेता मजगांव की टीम को 21 हजार तथा उप विजेता उचोलिगोठ की टीम को 11 हजार रुपये की धनराशि के चैक प्रदान किए। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान हमें अनुशासन सिखाने के साथ ही जीवन में हमें आगे बढ़ना सिखाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की l इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है l  इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा थाना बनबसा के नए भवन का निर्माण करने, बनबसा के वार्ड 4 में पार्क का निर्माण किए जाने, बनबसा में शहीद स्मारक का निर्माण किए जाने की घोषणा की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी,पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, मनोज कालाकोटी, शंकर लाल वर्मा, संजीव विश्वकर्मा, रवि राज, गोविंद सामंत, मोनू ठाकुर,सावन चंद, उमेश भट्ट, जनक चंद के अलावा सैकड़ों खेल प्रेमी मोजूद रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago