उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा, जल्द देहरादून से टिहरी के लिए टनल का निर्माण होगा शुरू

टिहरी:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की ओर अग्रसर है। जल्द ही देहरादून से टिहरी के लिए टनल का निर्माण शुरू होगा और इससे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। मुख्यमंत्री रविवार को टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी के समर्थन में चंबा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के शासन में उत्तराखंड के हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल निर्माण, आलवेदर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। प्रधानमंत्री ने दस साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य कार्य किए। साथ ही देशवासियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड में जी 20 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की बैठकें हुई हैं जिनमें टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में दो बैठकें हुई और इससे टिहरी जनपद को विशेष पहचान मिली है।

कहा कि पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण टिहरी झील रिंग रोड का काम 78 सौ करोड़ से शुरू किया जा रहा है। टिहरी झील के विकास के लिए भी 1300 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। पूर्व में सबसे ज्यादा घोषणाएं हुई हैं जिससे इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं जनता प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago