मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 114 वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस लोकप्रिय कार्यक्रम को 10 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं और पिछले एक दशक में करोड़ों की संख्या में देशवासी इस कार्यक्रम से जुड़े हैं।
आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने क्रिएट इन इंडिया, मेक इन इंडिया, स्थानीय उत्पादों के प्रयोग एवं उनके प्रचार-प्रसार जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने झाला (उत्तरकाशी) में ग्रामवासियों द्वारा चलाए जा रहे ‘Thank you Nature’ अभियान का अनुसरण करने की अपील भी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘Thank you Nature’ अभियान अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है, साथ ही उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से अपील किया कि आप भी इस अभियान से जुड़कर अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाएं एवं प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…