उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने आम लोगों से मिलने और जनता दरबार के लिए किया अपना समय निर्धारित

प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने आम लोगों से मिलने और जनता दरबार के लिए अपना समय निर्धारित कर लिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने विधायकों के लिए भी टाइम टेबल सेट कर दिया है। सीएम सोमवार और मंगलवार को सुबह 9 से 9:30 बजे और शाम 6 से 7 बजे तक सांसद एवं मंत्रीगणों से भेंट करेंगे वहीं बुधवार और गुरुवार को सुबह 9 से 10 बजे और शाम 6 से 7 बजे तक विधायक और पूर्व विधायक से मुलाकात करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिदिन मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर सुबह या शाम में आयोजित होंगे। इसके लिए दूरभाष नंबर 0135-2750033 पर प्रतिदिन अनुरोध नोट किए जाएंगे।

इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निर्धारित समय एवं स्थान से अनुरोधकर्ता को अवगत कराया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन कक्ष में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

मंगलवार और शुक्रवार को सीएम सचिवालय में बैठक शासकीय कार्य के बाद 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अधिकारियों, कर्मचारियों और संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। शनिवार और रविवार को मुख्यमंत्री आवास और मुख्यालय में सीएण की उपलब्धता पर सुबह 9 से 10 बजे तक और शाम 6 बजे से 7 बजे तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने वाले को निर्धारित प्रक्रियानुसार अप्वॉइंटमेंट लेकर भेटवार्ता सुनिश्चित करायी जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago