उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अन्तर्गत देहरादून शहर में 58 डोर-टू-डोर वाहनों का किया फ्लैग ऑफ

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अन्तर्गत देहरादून शहर में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सेग्रिगेशन पर आधारित गीत का विमोचन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों की उपलब्धता से नगर निगम को वेस्ट मैनेजमेंट में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में स्वच्छता की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन में हम सबको अपना पूरा योगदान देना है।

 

मुख्यमंत्री ने जिन 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया उनसे नगर निगम देहरादून के सात विधानसभा से वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य किया जायेगा। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3.98 करोड़ रूपये की धनराशि से स्पेशल असिस्टेंस स्कीम में नगर निगम द्वारा ये 58 वाहन खरीदे गए हैं। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी की कोशिशों का मिलेगा फल, उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की मुहिम रंग ला…

9 hours ago

हरिद्वार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह लोग गिरफ्तार

हरिद्वार:- उत्‍तराखंड के हरिद्वार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। छह…

9 hours ago

पलोटा गांव में हिंसा, आपसी रंजिश में ग्राम प्रधान पर हमला, सिर पर हथौड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल किया

देहरादून:- आपसी रंजिश के चलते एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के सिर पर हथौड़े से…

10 hours ago

चीड़ के पेड़ों के साथ पहाड़ी दरकने से हाईवे पर बढ़ी मुश्किलें, यात्रियों के लिए चिंता का विषय

बदरीनाथ:-  बदरीनाथ धाम के आस्था पथ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप भूस्खलन…

12 hours ago

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या की उपस्थिति

हरिद्वार:- आज महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के सलेमपुर में राष्ट्रीय…

13 hours ago

पीएमएचएस का बड़ा निर्णय, प्रदेशभर में चार अक्टूबर से डॉक्टर करेंगे कार्य बहिष्कार

देहरादून:- प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) ने लंबित मांगों को लेकर चार अक्टूबर से…

13 hours ago