देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में लोगों को वन्यजीव के हमले से बचाने के निर्देश दिए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए शासन ने मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए आज विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार लोग वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्रों में अकेले जाने से बचें। यथासंभव समूह में जाएं तथा ऐसे क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच अत्यन्त आवश्यक होने पर ही प्रवेश करें तथा इस अवधि में अत्यन्त सावधानी बरतें। बच्चों को समूह में स्कूल भेजें।
वन क्षेत्रों से गुजरते समय अपने साथ मजबूत छड़ी आदि साथ में रखें। वन्यजीव से सामना होने पर सुरक्षित दूरी बनाएं रखें। अति उत्साह में किसी वन्यप्राणी के पास जाने एवं सेल्फी/फोटो आदि लेनें से बचें। वन्यजीव के बच्चे / शावक साथ हो तो ऐसे में विशेष सावधानी बरतें। बरसात व कोहरे के समय गौशाला, शौचालय एवं घरों के आस-पास की झाड़ियों की नियमित सफाई करें एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था करें। उप सचिव वन द्वारा महानिदेशक सूचना को संबोधित पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि घर के आस-पास के कचरे के निस्तारण की उचित व्यवस्था किए जाएं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…