मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रभावित लोगों के स्थायी विस्थापन की नीति तैयार होने से पहले एक लाख रुपये की अग्रिम धनराशि दी गई है। इसके अलावा सामान ढुलाई और अन्य जरूरतों के लिए एकमुश्त विशेष ग्रांट के रूप में 50 हजार रुपये दिए गए हैं। यह धनराशि उत्तराखंड राज्य आपदा प्राधिकरण की ओर से जारी की गई।
प्रभावित क्षेत्र में कुल खर्चे का पूरा आकलन कर सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र की सभी व्यवस्थाओं की अधिकारियों से नियमित रिपोर्ट ले रहे हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी हर समस्या का शीघ्रता से निदान किया जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जिन परिवारों को शिफ्ट कराया जा रहा है, उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि प्रभावितों के विस्थापन के लिए उनके सुझावों के आधार पर इतनी बेहतर व्यवस्था की जाए कि यह पूरे देश के लिए नजीर बने।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…