उत्तराखण्ड

सरस मेला-2023 का मुख्यमंत्री धामी  ने किया लोकार्पण,की कई घोषणा

टनकपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को टनकपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड राज्य विकास ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सरस मेला-2023 का शुभारंभ किया। उन्होंने लोकल उत्पादों को बढ़ावा/बाजार देने के लिए 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन अंतर्गत चंपावत में हिमाद्री इंपोरियम केंद्र का निर्माण, लोहाघाट में रामलीला मंदिर के समीप सांस्कृतिक मंच का निर्माण और सरस मेले में विभिन्न संसाधनों हेतु विधायक निधि से ₹20 लाख देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरस आजीविका मेला अपने आप में विशिष्ट है, क्योंकि इसका स्वरूप जहां एक ओर मेले जैसा है, वहीं यह व्यापारिक और स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं और महिलाओं को अपने कार्य का प्रदर्शन करने का एक मंच भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी है कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन करें। आजीविका मेलों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “आत्मनिर्भर भारत” के मंत्र को मजबूती मिलती है।

उन्होंने कहा कि मेले हमारी एकता एवं संस्कृति को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं साथ ही इनसे व्यापारियों, कलाकारों, कारीगरों आदि को परस्पर अनुभवों के आदान-प्रदान में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि सरस मेले में महिला समूहों द्वारा विभिन्न स्टालों का संचालन व गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का विपणन आर्थिक सशक्तता की ओर महिलाओं की रुचि को प्रदर्शित करता है। यह इस बात का संकेत है कि महिलाओं को प्रदेश की आर्थिकी से जोड़ने हेतु चलाई जा रही योजनाएं कारगर साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की व्यवसायिक गतिविधियों को गति देने, उनकी आर्थिक सशक्तता बढ़ाने व उन्हें स्थायित्व प्रदान करने के लिए राज्य के सभी 95 विकासखण्डों में “ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना” की शुरूआत की गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल में जो “वोकल फॉर लोकल” का नारा दिया है, उसे धरातल पर उतारने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और इस मेले में प्रदर्शित उत्पाद इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह महरा, शिवराज सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago