हल्द्वानी:- हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 35.58 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन करोड़ की लागत से बने लिगेसी बेस प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज़ू बनाए जाने के लिए बजट दिए जाने की घोषणा की।
इसके साथ ही देवभूमि को ड्रग्स फ्री करने के अभियान में हल्द्वानी में एक नशा मुक्ति केंद्र खोलने की घोषणा की तथा हल्द्वानी में आधुनिक कैथ लैब बनाने की घोषणा की, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार राज्य की जनता की भलाई के लिए विकास कार्यों में जुटी हुई है।
यह ट्रीटमेंट प्लांट स्वच्छता की ओर सरकार का एक बड़ा कदम है, वही मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि यह हल्द्वानी के लिए नई शुरुआत है। स्वच्छता के लिए एक बड़ा कदम है, गौरतलब है कि शिवर ट्रीटमेंट प्लांट मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे आज मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…