देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा कैंट, देहरादून के अंतर्गत पटेलनगर में स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के #MannKiBaat कार्यक्रम के 102वें संस्करण को सुना। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जन भागीदारी, सेवा भाव से होने वाले समाजिक कार्यों का उल्लेख किया है।
उन्होंने भारत को 2025 तक ‘टी.बी. मुक्त भारत’ बनाने के संकल्प को दोहराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नैनीताल निवासी और निक्षय मित्र दीकर सिंह मेवाड़ी का उल्लेख किया, जिन्होंने टी.बी मुक्त भारत के संकल्पों को पूर्ण करने के मकसद से टी.बी के 6 मरीजों को गोद लिया है। मुख्यमंत्री ने दीकर सिंह से फोन पर वार्ता कर, उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति उनका आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक सविता कपूर, सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…