नई दिल्ली:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला से भेंट कर उत्तराखण्ड में पशुपालन और डेयरी से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड के विकास में सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से नेशनल लाईवस्टॉक मिशन योजना के अन्तर्गत पशुधन बीमा की अवशेष धनराशि अवमुक्त करने और राज्य में संचालित सचल पशु चिकित्सा वाहन की सेवाएं शेष 35 विकासखण्डों में भी उपलब्ध कराए जाने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों व पशुधन हेतु संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए स्वीकृत योजनाओं के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वीकृत बजट की शेष धनराशि उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री रूपाला ने मुख्यमंत्री को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…