नई दिल्ली:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच राज्य के राजनीतिक व समसामयिक मुद्दों के अलावा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर भी गहन चर्चा हुई।
चर्चा यह भी है कि राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में भी सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मार्गदर्शन मांगा है। बताया जा रहा है कि सीएम के अलावा शाह से उत्तराखंड में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष व कुछ सदस्यों ने भी मुलाकात की।
इस मुलाकात के यही मायने टटोले जा रहे हैं कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने की दिशा में धामी सरकार अगला कदम जल्द उठा सकती है। बता दें कि विशेषज्ञ समिति किसी भी दिन सरकार को ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंप सकती है। पहले 30 जून तक रिपोर्ट सौंपने की संभावना थी। फिर माना जा रहा था कि 15 जुलाई तक सरकार को रिपोर्ट मिल जाएगी, लेकिन शुरुआती तेजी के बाद रिपोर्ट अटक गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…