उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया

देहरादून: शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने आवास पर कन्या पूजन किया। इसके बाद सीएम पार्टी कार्यालय पहुंचे, पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

अपने आवास पर कन्या पूजन करने के बाद सीएम धामी देहरादून के बलबीर रोड पर स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। बीजेपी मुख्यालय पर भी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित था।कन्या पूजन कार्य्रकम में सीएम धामी भी शामिल हुए। यहां भी मुख्यमंत्री धामी के साथ पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओ ने उत्तराखंड की सुख समृद्धि की कामना की।

महानवमी हवन मुहूर्त: इस बार आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 4 अक्टूबर मंगलवार को दिन में 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगी।तदुपरान्त दशमी तिथि प्रारम्भ हो जाएगी, जो कि 5 अक्टूबर बुधवार को दिन में 12 बजकर 01 मिनट तक रहेगी महानवमी का व्रत 4 अक्टूबर मंगलवार को रखा जाएगा।

महानवमी पूजा विधि: महानवमी का व्रत रखकर जगदम्बाजी की विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की जाएगी. महानवमी तिथि के दिन बटुक व कुमारी पूजन का विधान है। नवरात्र व्रत का पारण- आश्विन शुक्लपक्ष की दशमी तिथि 5 अक्टूबर बुधवार को किया जाएगा। इस दिन श्रवण नक्षत्र 4 अक्टूबर, मंगलवार को रात्रि 10 बजकर 51 मिनट पर लगेगा जो कि 5 अक्टूबर बुधवार को रात्रि 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।विजया दशमी का पर्व इसी दिन मनाया जाएगा । इसी दिन अपराजिता देवी तथा शमी वृक्ष की पूजा होती है साथ ही शस्त्रों के पूजन का भी विधान है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago