देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और दीप प्रज्वलित कर सभी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान 1.5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राम भक्ति में लीन होकर श्री राम भजन भी गाया। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर हम सबको देखने को मिल रहा है। इस सौभाग्य भरे क्षण के हम सभी साक्षी होंगे। उन्होंने कहा कि जन-जन के सहयोग एवं भक्ति के कारण 1.5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। आज उन्हीं के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…